CHHATTISGARHबिलासपुर संभाग

बिलासपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, शादी के बाद परिवार पर जानलेवा हमला

खबर को शेयर करें

बिलासपुर। शहर में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। शादी समारोह के बाद परिवार के लोग घर के बाहर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी पड़ोसियों के साथ कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पड़ोसियों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया।

हथियार लेकर लौटे आरोपी, जमकर की मारपीट

पीड़ित राजा बघेल के अनुसार 6 अप्रैल की रात करीब 8 बजे घटना हुई। परिवार के सदस्य घर के बाहर खड़े थे, तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

बताया गया कि आरोपी कुछ देर बाद अपने घर गए और लाठी, कुल्हाड़ी और हंसिया जैसे हथियार लेकर वापस लौटे। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

हमले में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हंसराज, परमानंद, सहेत्रीन और उषा दिवाकर शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

महिला की हालत नाजुक, रायपुर रेफर

घटना में घायल एक महिला की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। वह अभी तक होश में नहीं आई है। चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button