CHHATTISGARHरायपुर संभाग

Mahtari Vandan Yojana : आज 70 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में PM मोदी एक साथ ट्रांसफर करेंगे 1000 रुपए

खबर को शेयर करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में आज रविवार को पीएम मोदी 1000 रुपए जारी करेंगे। पीएम मोदी इस योजना के तहत आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खातों में दोपहर 2 बजे 1 महीने की राशि ट्रांसफर करेंगे।

सीएम साय ने शनिवार को बताया कि पहले कैबिनेट में 18 लाख गरीबों को मकान दिए। वहीं प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि भी देंगे। 12 मार्च को किसानों के खाते में ऑनलाइन एकमुश्त राशि ट्रांसफर किए जाएंगे।

किसान महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने कहा, कि बीजेपी सरकार में किसान हित में कई काम किए गए हैं। ढाई महीने में हमने कई बड़े काम किए हैं।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे।

इसे भी पढ़े...  CBSE 12वीं मैथ के पेपर में QR कोड स्कैन करने पर बजने लगा गाना, बवाल मचने पर आई बोर्ड की सफाई

Related Articles

Back to top button