देश दुनिया

बिना गारंटी 20 लाख तक का लोन! जानिए PM Mudra Yojana में अप्लाई करने का आसान तरीका

खबर को शेयर करें

PM Mudra Yojana छोटे कारोबारियों और नए उद्यमियों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत अप्रैल 2015 में की थी, ताकि रेहड़ी-पटरी वालों, कारीगरों और स्टार्टअप शुरू करने वालों को आसानी से वित्तीय मदद मिल सके। इस योजना की खास बात यह है कि अब 20 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी या संपत्ति गिरवी रखे मिल सकता है।

बजट 2024-25 में सरकार ने लोन की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी है। PM Mudra Yojana के तहत लोन को चार कैटेगरी में बांटा गया है—शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस। शिशु श्रेणी में 50,000 रुपये तक, किशोर में 50,000 से 5 लाख रुपये तक और तरुण में 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। वहीं, तरुण प्लस के तहत 10 लाख से 20 लाख रुपये तक की राशि दी जाती है, जो पहले लोन समय पर चुकाने वालों को मिलती है।

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसका आसान प्रोसेस है। खासकर शिशु लोन के लिए न कोई गारंटी देनी होती है और न ही प्रोसेसिंग फीस लगती है। यही वजह है कि छोटे स्तर पर कारोबार शुरू करने वालों के लिए यह योजना बेहद उपयोगी है।

PM Mudra Yojana के लिए आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र, बैंक स्टेटमेंट और पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी होते हैं। यदि आप पहले से बिजनेस कर रहे हैं, तो उसका रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस भी देना पड़ सकता है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button