CHHATTISGARHरायपुर संभाग

Trains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मई में 10 ट्रेनें रद्द, कई के बदले मार्ग

खबर को शेयर करें

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को मई महीने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन में वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य के चलते 3 से 24 मई तक बिलासपुर जोन से जुड़ी 10 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा गोंदिया से बिलासपुर-हावड़ा रूट पर चलने वाली लगभग 30 गाड़ियां आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी.

रेलवे प्रशासन के मुताबिक गोंदिया स्टेशन जोन का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां यात्री एवं कोचिंग ट्रेनों का ठहराव और प्राथमिक अनुरक्षण नियमित रूप से किया जाता है. स्टेशन की लाइन संख्या-पांच पर वॉशेबल एप्रन का निर्माण 3 मई से 22 मई तक किया जाएगा.

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

3 से 22 मई तक रद्द रहने वाली ट्रेनों की लिस्ट देखिए-

  • 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस
  • 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर
  • 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर
  • 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
  • 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर
  • 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर
  • 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
  • 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर

4 से 23 मई तक रद्द रहने वाली ट्रेनों की लिस्ट-

  • 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
  • वहीं, 5 से 24 मई तक 18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रेहगी
इसे भी पढ़े...  छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का 'असली खेल', अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग

  • 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस (2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18 मई) परिवर्तित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होकर चलेगी.
  • 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस (3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19 मई) भी इसी मार्ग से संचालित होगी।

कई ट्रेनें बीच मार्ग में ही समाप्त

  • 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस और 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस दुर्ग-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  • 12105 मुंबई-गोंदिया एवं 12106 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस अंजनी-गोंदिया के बीच निरस्त रहेगी.
  • 51707/51708 जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  • इसके अलावा गोंदिया-तिरोड़ी, गोंदिया-कटंगी रूट की मेमू और डेमू ट्रेनों (68809 से 68814, 78803 से 78810 श्रृंखला) को भी गोंदिया-बिरसोला के बीच निरस्त किया गया है.

क्यों जरूरी है वॉशेबल एप्रन?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वॉशेबल एप्रन बनने से ट्रेनों की सफाई और रखरखाव में आसानी होगी. इससे स्टेशन की स्वच्छता, ट्रैक की मजबूती और परिचालन सुरक्षा बेहतर होगी. लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button