रायपुर संभाग

रायपुर में बैंक कर्मचारी की ठगी, दंपती के खाते से 40 लाख उड़ाए

खबर को शेयर करें

Raipur Bank Fraud: Raipur में बैंक ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। सिलतरा इलाके में संचालित IDBI Bank की बरौदा शाखा के एक कर्मचारी ने पति-पत्नी को झांसा देकर उनके खातों से करीब 40 लाख रुपये निकाल लिए।

पुलिस के अनुसार पीड़ित दंपती की पहचान नरेंद्र कुमार वर्मा और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा के रूप में हुई है। वहीं मामले में आरोपी बैंक कर्मचारी राजा खुटे के साथ विकास राव गोडकी और शैलेन्द्र के नाग के नाम सामने आए हैं।

जानकारी के मुताबिक सिलतरा निवासी नरेंद्र कुमार वर्मा और उनकी पत्नी का खाता आईडीबीआई बैंक की बरौद शाखा में है। दोनों के खातों में करीब 20-20 लाख रुपये जमा थे। नरेंद्र वर्मा इस राशि को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने के लिए बैंक पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी कर्मचारी ने एफडी कराने की प्रक्रिया बताकर उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए।

विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने एफडी की पावती भी दे दी। इसके बाद जून 2023 से नवंबर 2025 के बीच आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में दंपती के खातों से करीब 40 लाख रुपये निकालकर अपने और साथियों के खातों में ट्रांसफर कर लिए।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 2 मार्च 2026 को पीड़ित दंपती ने पैसों की जरूरत पड़ने पर एफडी तुड़वाने की बात कही। आरोपी ने गोलमोल जवाब दिया, जिसके बाद बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाने पर पूरी ठगी का पता चला।

इसे भी पढ़े...  बोर्ड परीक्षा के बीच रायपुर में केंद्राध्यक्ष बदले, डीईओ की कार्रवाई

शिकायत के बाद Dharsiwa थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button