CHHATTISGARH

बालाजी फर्सी फैक्ट्री में अवैध पेट्रोल-डीजल का भंडाफोड़, 47,700 लीटर जब्त

खबर को शेयर करें

छत्तीसगढ़ : के महासमुंद जिले में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। थाना महासमुंद और साइबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री में छापा मारकर भारी मात्रा में ईंधन जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से कुल 47,700 लीटर पेट्रोल और डीजल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45.22 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार फैक्ट्री को फर्सी पत्थर उद्योग के नाम पर संचालित किया जा रहा था, लेकिन इसके आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण और हेराफेरी का कारोबार चल रहा था। जांच में पता चला कि मंदिर हसौद गैस कंपनी से टैंकरों के जरिए भेजे जाने वाले ईंधन को फैक्ट्री परिसर में लाकर अवैध रूप से जमा किया जाता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर 20 बड़े ड्रम और सिनटेक्स टंकियों में पेट्रोल-डीजल भरा हुआ पाया। मौके से राहुल यादव, ओमप्रकाश उर्फ कालिया, उमेश साहू, सुशंक च्वाईसी, शिवानंद और बिट्टु कुमार सिंह सहित कुल छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ट्रक ड्राइवरों से कम कीमत पर पेट्रोल-डीजल खरीदते थे और अन्य ड्राइवरों को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। जब्त सामग्री में 10,120 लीटर पेट्रोल, 37,580 लीटर डीजल, तीन टैंकर और अन्य उपकरण शामिल हैं। टैंकरों में भी बड़ी मात्रा में ईंधन भरा हुआ था।

इसे भी पढ़े...  CG News: कांग्रेस की फूलो देवी नेताम की राज्यसभा में निर्विरोध एंट्री, दूसरी बार चुनी गईं

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और धारा 287 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण जैसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button