CHHATTISGARHरायपुर संभाग

CG Naxal Surrender: बस्तर में 108 नक्सलियों का सरेंडर, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद

खबर को शेयर करें

CG Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोध अभियान में बुधवार (11 मार्च) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बस्तर में 108 नक्सलियों को सरेंडर कर दिया है. ये राज्य का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण माना जा रहा है. नक्सलियों के पास से 3 करोड़ 60 लाख रुपये कैश और 1 किलो गोल्ड बरामद किया गया है. नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं. अब तक प्रदेश से नक्सलियों की 30 में से 26 सेंट्रल कमेटी का सफाया हो चुका है.

सरेंडर करने वाले सभी नक्सली DKSZC ग्रुप के मेंबर हैं. इनमें 6 DVC, 3 CYPCM और 18 PPCM लेवल के नक्सली हैं. इसके साथ ही 23 ACM और 56 पार्टी सदस्यों ने आत्मसमर्पण कि

जमीन के नीचे ड्रम में मिला कैश

नक्सलियों के पास से बरामद कैश सुरक्षाबलों को एक ड्रम से मिला, जिसे जमीन के नीचे गाड़कर रखा गया था. ड्रम में 500-500 रुपये के नोट मिले हैं. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इसे वसूली के तौर पर इकट्ठा किया था. वहीं, नक्सलियों के पास से जब्त गोल्ड की कीमत 1.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी मात्रा में सोना नक्सलियों के पास कहां से आया.

‘समय से पहले लक्ष्य प्राप्ति करेंगे’

मीडिया से बात करते हुए डीजीपी अरुण देव गौतम ने कहा कि बड़े-बड़े नक्सलियों ने सरेंडर किया है. जिन्होंने आत्मसमर्पण नहीं किया आप जानते हैं कि उनका हश्र क्या होगा. उन्होंने आगे कहा कि डेडलाइन से पहले ही हम लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे. पापाराव जैसे नक्सलियों की तलाश जारी है.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने क्या कहा?

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि 101 हथियार बरामद किए गए हैं. इन हथियारों में 6 AK-47, 11 इंसास राइफल, 1 कार्बाइन, 5 SLR राइफल शामिल हैं. उन्होंने आगे कहा कि नक्सलियों की 30 में से 26 एरिया कमेटी खत्म हो चुकी है. 4 नक्सली एरिया कमेटी बची है, जिन्हें जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button