CHHATTISGARH

CG News: कस्टमर को ‘स्पेशल सर्विस’ दो…युवती के मना करने पर 6 माह की सैलरी रोकी, पीड़िता ने बताया फैमिली सैलून का सच

खबर को शेयर करें

CG News: बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराए जाने का एक और गंभीर मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती ने स्पा की महिला संचालिका और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने, वेतन रोकने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

कस्टमर को ‘स्पेशल सर्विस’ देने युवती को किया मजबूर

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता नेपाल की नागरिक है, हालांकि इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पाई है. बताया जा रहा कि, वह रोजगार की तलाश में पहले अंबिकापुर पहुंची थी. इसी दौरान उसे बेहतर आमदनी और सम्मानजनक नौकरी का झांसा दिया गया. बाद में उसे बिलासपुर बुलाकर आइवरी स्पा सेंटर में काम पर रखा गया. पीड़िता का कहना है कि शुरू में उससे केवल स्पा से जुड़ा सामान्य काम लिया गया, लेकिन कुछ समय बाद उस पर ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया जाने लगा. पुलिस पीड़िता के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

पीड़िता ने बताया फैमिली सैलून का सच

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि जब उसने देह व्यापार करने से साफ इनकार किया, तो स्पा की संचालिका और मैनेजर ने उसकी सैलरी देना बंद कर दिया. उसे पिछले 6 महीनों से एक भी पैसा नहीं दिया गया, जिससे वह पूरी तरह आर्थिक संकट में आ गई.

इसे भी पढ़े...  छत्तीसगढ़ में होगा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, सीएम साय ने की तैयारियों की समीक्षा

ग्राहकों से वसूले 2 से 3 हजार

जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से 2 हजार से 3 हजार रुपए तक वसूले जाते थे. इसमें से पीड़िता को 1 से डेढ़ हजार रुपए देने की बात कही जाती थी, लेकिन कई बार वह रकम भी नहीं दी जाती थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्पा संचालिका और मैनेजर ही पूरी रकम का बड़ा हिस्सा रख लेते थे.

पीड़िता का कहना है कि उसे सिर्फ स्पा में नौकरी देने का लालच देकर बिलासपुर लाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने के बाद उससे जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा. मना करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और आर्थिक दबाव बनाया गया. मामले में मानव तस्करी और शोषण की आशंका को भी पुलिस गंभीरता से जांच रही है.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button