CHHATTISGARHरायपुर संभाग

Flyovers in Raipur: राजधानी में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, चार नए फ्लाईओवर को मंजूरी

खबर को शेयर करें

रायपुर : में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में इस साल चार नए फ्लाईओवर और ओवरपास तैयार किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इन सभी परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी है।

उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिली मंजूरी

इन विकास कार्यों को उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर मंजूरी दी गई है। विभाग का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर के व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होगा और आवागमन अधिक सुगम बनेगा।

इन प्रमुख स्थानों पर बनेंगे फ्लाईओवर

  • जीई रोड पर गुरु तेज बहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक तेलीबांधा तक फ्लाईओवर के लिए 172 करोड़ 86 लाख 28 हजार रुपये स्वीकृत
  • रिंग रोड नंबर 2 के सोनडोंगरी चौक पर ओवरपास के लिए 43 करोड़ 89 लाख 17 हजार रुपये मंजूर
  • वीआईपी रोड स्थित फुंडहर चौक पर ओवरपास निर्माण के लिए 56 करोड़ 7 लाख 35 हजार रुपये की मंजूरी
  • अटल पथ एक्सप्रेस वे पर फुंडहर चौक में ग्रेड सेपरेटर के लिए 87 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत

शहर को मिलेगा जाम से राहत

इन परियोजनाओं के जरिए ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने का लक्ष्य रखा गया है। खासकर पीक आवर्स में होने वाली भीड़ और धीमी रफ्तार की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार का फोकस, सुरक्षित और तेज यातायात

मंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार शहरों में यातायात को तेज, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इन फ्लाईओवर के बनने से रोजाना सफर करने वाले लोगों का समय बचेगा और यात्रा अधिक आरामदायक होगी।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button