मध्यप्रदेश

MP आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, 12 पर FIR

खबर को शेयर करें

MP News: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2024 में गंभीर अनियमितता सामने आई है। इस मामले में रतलाम के ‘रतलाम पब्लिक स्कूल’ परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने वाले 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खास बात यह है कि यह केंद्र पहली बार इस परीक्षा के लिए निर्धारित किया गया था। प्रारंभिक जांच के बाद पूरे मामले की शुरुआत इसी केंद्र से हुई।

तेज गति से प्रश्न हल करने पर बढ़ा संदेह

जांच के दौरान पाया गया कि कुछ उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में असामान्य रूप से तेज प्रदर्शन किया। दो घंटे की परीक्षा में कई अभ्यर्थियों ने सिर्फ 15 से 30 मिनट के भीतर सभी 100 प्रश्न हल कर दिए। इसके बाद वे लंबे समय तक बिना किसी गतिविधि के बैठे रहे।

परीक्षा लॉग और सीसीटीवी फुटेज की गहन समीक्षा की गई। जांच में यह पैटर्न संदिग्ध पाया गया। अधिकारियों को शक है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी या संगठित गड़बड़ी हो सकती है।

मंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है। यदि अनियमितता की पुष्टि होती है, तो और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़े...  Cylinder price hike: ‘जनता कब तक सरकार की विफलताओं का बोझ उठाती रहेगी’ Umang Singhar ने बढ़ती महंगाई को लेकर BJP को घेरा

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button