देश दुनिया

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

खबर को शेयर करें

Keshav Prasad Maurya Helicopter Emergency Landing: Keshav Prasad Maurya शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए।

जानकारी के अनुसार वे Lucknow से Kaushambi के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हेलीकॉप्टर में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण केबिन में अचानक धुआं भरने लगा और डिस्प्ले सिस्टम भी बंद हो गया।

स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से Chaudhary Charan Singh International Airport (अमौसी एयरपोर्ट) पर उतारा गया।

बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री लखनऊ के La Martiniere Ground से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी समस्या आने से पायलट को तुरंत निर्णय लेना पड़ा।

राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर सुरक्षित उतार लिया गया और केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद तकनीकी टीम ने हेलीकॉप्टर की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े...  आज का राशिफल: इन 5 राशियों को मिलेगा करियर में बड़ा उछाल, क्या आप भी हैं लकी?

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button