रायपुर संभाग

मौत बनकर दौड़ी नशा तस्कर की कार; तेलीबांधा में ट्रक से जोरदार भिड़ंत, काले धंधे का ऐसे हुआ पर्दाफाश

खबर को शेयर करें

रायपुर  : राजधानी रायपुर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। इस रायपुर VIP रोड हादसा में तेज रफ्तार लग्जरी कार ट्रक से टकरा गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के शेर चौक के पास हुई, जहां देर रात सड़क पर अचानक जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

मिली जानकारी के मुताबिक यह कार अजय शंकर पांडे उर्फ अज्जू पांडे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह अपनी लग्जरी अल्काज़ार कार से VIP रोड की ओर से तेलीबांधा की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन रोकने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश की। लेकिन उस समय तेलीबांधा थाना की पेट्रोलिंग टीम इलाके में गश्त कर रही थी। पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रोक लिया।

जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग टीम में प्रधान आरक्षक तरुण यादव, आरक्षक संजय चंद्रवंशी और वाहन चालक मन्नू शामिल थे। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े...  ‘बकरा और शराब का भोज कराओ, गांव वालों के पैर धोकर उस पानी से नहाओ…’, रेप पी‍ड़ि‍ता को पंचायत का अजीबो-गरीब फरमान

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि हादसे के समय कार चालक नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। हालांकि रायपुर VIP रोड हादसा मामले में पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button