देश दुनिया

ICC T20 Rankings में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, नंबर 1 पर अभिषेक का जलवा कायम, जानें किस नंबर पर हैं संजू सैमसन

खबर को शेयर करें

ICC T20 Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा नजर आ रहा है. टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया हैं. इस जीत के साथ टी 20 रैंकिंग में कई खिलाड़ियों के स्थान में बदलाव हुआ है. इस जीत के साथ टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. आईसीसी द्वारा जारी नई रैंकिंग में भारत के बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है.

नंबर 1 पर अभिशेक शर्मा का जलवा बरकरार

ताजा रैंकिंग में भी नंबर 1 पर अभिषेक शर्मा का जलवा बरकरार है. हालांकि उनका 20 वर्ल्डकप कुछ खास नहीं रहा. लेकिन फाइनल मुकाबलें में उनके बल्ले से शानदार फिफ्टी आई थी. दूसरी तरफ ईशान किशन इस टूर्नामेंट में 317 रन बनाने के बाद दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर-2 पर पहुंच गए हैं. किशन ने अपने करियर में सबसे ज्यादा रेटिंग भी हासिल की है और अब अभिषेक शर्मा से मात्र 3 रेटिंग प्वाइंट पीछे हैं.

टिम सीफर्ट ने लगाई छलांग

इसके अलावा न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट चार स्थान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर आ गए हैं. वहीं इंग्लैड के बेथेल 17 पायदान ऊपर चढ़कर 16वें नंबर पर आ गए हैं. न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन सात स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंद में शतक लगाकर टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक बनाया था.

गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल

वहीं, इस वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन 18 स्थान की छलांग लगाकर 22वें पायदान पर पहुंच गए हैं. संजू ने वर्ल्ड कप में लगातार तीन फिफ्टी बनाई थी और टीम इंडिया कि विजय के सूत्रधार बने थे. गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 की कुर्सी गंवा बैठे हैं और अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं. अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान फिर से नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं.

इसे भी पढ़े...  कौन हैं हरीश राणा? जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने ‘इच्छामृत्यु’ की दी मंजूरी, फैसला सुनाते समय भावुक हुए जज

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button