CHHATTISGARHरायपुर संभाग

Holi 2026: अम्बेडकर अस्पताल की OPD 4 मार्च को बंद, इमरजेंसी 24 घंटे जारी

खबर को शेयर करें

रायपुर : Holi 2026 को ध्यान में रखते हुए Ambedkar Hospital Raipur में विशेष चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को देखते हुए इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

4 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण अस्पताल का बाह्य रोगी विभाग (OPD) बंद रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही, मेडिकल स्टाफ को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त की गई है। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

जरूरत पड़ने पर मरीजों को DKS Super Speciality Hospital के सुपर स्पेशलिटी विभाग में रेफर किया जाएगा। इसके लिए Ambedkar Hospital Raipur से डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button