देश दुनिया

ट्विशा के माता-पिता ने PM मोदी से लगाई गुहार, कहा- हम बहुत बड़े सिस्टम से लड़ रहे; सोशल मीडिया पर चलाया कैंपेन

खबर को शेयर करें

 Twisha Sharma Parents Appeal To PM Modi: भोपाल में रिटायर्ड महिला जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के 6 दिन बाद भी परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया है. अब ट्विशा के माता-पिता ने प्रधानमंत्री मोदी से न्याय के लिए गुहार लगाई है. उन्होंने पीएम मोदी से दखल देने के लिए कहा है. ट्विशा के माता-पिता ने कहा है कि वे बहुत बड़े सिस्टम से लड़ रहे हैं, ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री की मदद की जरूरत है.

‘हमारी जान को खतरा है’

ट्विशा के माता-पिता ने वीडियो जारी करके अपनी जान को खतरा बताया है. ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बताया, ’12 मई की रात को बेटी से बात हुई, जिसके 15 मिनट बाद उसकी मौत हो गई. हम लगातार फोन करते रहे, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया. फिर काफी देर बाद ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने फोन किया और कहा कि शी इज नो मोर’.

ट्विशा के माता-पिता ने प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए कहा, ‘हमारी जान को खतरा है. हमारी कोई नहीं सुन रहा है. एसाआईटी इन्हीं लोगों के अंडर में है. इस केस में हमारी हेल्प की जाए और न्याय दिलाया जाए. प्रधानमंत्री मोदी और महिला आयोग से हमारी अपील है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया अपनी निगरानी में इस केस को लें.

‘रसूखदार लोग सिस्टम में बैठे हैं’

ट्विशा के माता-पिता ने आगे कहा, ‘हम पहले 3-4 दिन तक एफआईआर के लिए संघर्ष करते रहे. पुलिस बोल रही थी कि हम बैलेंस करके चल रहे हैं. ट्विशा की सास रिटायर्ड जज रह चुकी हैं. रसूखदार लोग जिस्स्टम में बैठे हुए हैं. दूसरे पोस्टमार्टम के लिए अप्लाई किया. कमिश्नर के अप्रूव करने के बाद भी मना कर दिया गया. मुझे न्याय की उम्मीद कम. यहां सारा सिस्टम मिलकर काम कर रहा. गिरिबाला सिंह को इतने गंभीर मामले में अग्रिम जमानत मिल गई. ऐसे तो किसी भी सास को इस तरह के मामलों में जमानत मिल जाएगी. स्वतंत्र जांच के लिए केस को दूसरे राज्य ट्रांसफर किया जाए.’

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी से अपील करने के पहले रविवार को ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करके न्याय की गुहार लगाई थी. मुख्यमंत्री ने ट्विशा के परिजनों को निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया था.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button