CHHATTISGARHरायपुर संभाग

जशपुर की बेटियों को सीएम साय का सम्मान…क्रिकेट किट देकर बढ़ाया हौसला, राष्ट्रीय स्तर पर चमकी प्रतिभा

खबर को शेयर करें

Vishnu Deo Sai : ने जशपुर के मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम में ग्राम इचकेला की बालिका क्रिकेट टीम से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को क्रिकेट किट भी प्रदान की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

‘अनुशासन और मेहनत से मिलेगा बड़ा मुकाम’

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इन बालिकाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और लगातार अभ्यास से वे आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

इचकेला की बेटियां बना रहीं नया इतिहास

जशपुर के इचकेला स्थित शासकीय प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास की छात्राएं क्रिकेट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

  • 17 खिलाड़ी अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग में राज्य टीम का हिस्सा हैं
  • करीब 40 बालिकाएं नियमित अभ्यास कर रही हैं

25 साल बाद गोल्ड, टीम में इचकेला का दबदबा

वर्ष 2025 में सरगुजा संभाग ने 25 साल बाद अंडर 17 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। इस विजेता टीम में 11 में से 9 खिलाड़ी इचकेला एमसीसी से थीं।

वहीं अंडर 19 प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग ने रजत पदक हासिल किया, जिसमें 11 में से 8 खिलाड़ी इसी समूह से थीं।

इंटर स्टेट टूर्नामेंट में भी अव्वल

रायगढ़ में आयोजित इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 में भी इचकेला एमसीसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अब तक इस समूह की 11 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

कोच की मेहनत को भी मिला सम्मान

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ साथ उनके प्रशिक्षक संतोष शंकर सोनी और पंडरी बाई की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में इतनी बड़ी सफलता हासिल करना प्रेरणादायक है।

सरकार देगी पूरा सहयोग

सीएम साय ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से उभर रही प्रतिभाओं को बेहतर सुविधा और मंच उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ खेल जगत में नई पहचान बना सके।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button