CHHATTISGARH

गोंडवाना सामूहिक विवाह में CM साय, नवदंपतियों को आशीर्वाद

खबर को शेयर करें

रायपुर: Gondwana Samuhik Vivah के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। यह आयोजन बावनगढ़ आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तुरतुरिया माता महासभा लवन के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाज से 28 नवविवाहित जोड़े दाम्पत्य जीवन में बंधे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Gondwana Samuhik Vivah कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने समाज की मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कसडोल नगर और नगर पंचायत पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये तथा ग्राम ओड़ान में बड़ादेव ठाना के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए। इसके साथ ही शनिमंदिर से बड़ादेव ठाना तक सीसी रोड निर्माण को भी मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनजातीय समुदाय के विकास के लिए ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत 200 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। साथ ही ‘प्रधानमंत्री जनमन योजना’ को भी जनजातीय विकास में अहम बताया।

आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बैगा, गुनिया और सिरहा को मुख्यमंत्री सम्मान निधि के तहत हर साल 5 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं, तेंदूपत्ता संग्रहण का दाम बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया गया है और चरण पादुका वितरण के लिए 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button