देश दुनिया

राशिफल : सोमवार को खुलेगा इन राशियों की किस्मत का दरवाजा: कार्यक्षेत्र में मिलेगा बड़ा पद और मान-सम्मान

खबर को शेयर करें

मेष- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. आज सरकारी लाभ होने की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे. विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होगा. दोपहर बाद मन खोया-खोया रहेगा. किसी काम में नहीं लगेगा. इस समय आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं. हो सके तो कुछ देर के लिए आराम करें. परिजनों के साथ शांति से शाम गुजार सकेंगे.

वृषभ- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज का दिन मध्यम फलदायी है. मित्रों तथा स्नेहीजनों से मुलाकात से मन खुश रहेगा. आज निवेश की योजना बनाने में लगे रहेंगे. दोपहर बाद वाणी पर नियंत्रण जरूरी है. भाई-बहनों संग संबंध मधुर बने रहेंगे. शाम के समय दोस्तों संग कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं. हालांकि इस दौरान आप खाने-पीने में लापरवाही ना बरतें.

मिथुन- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. थोड़े अवरोध के बाद काम पूरे होंगे. आर्थिक आयोजन सफल होंगे. कहीं निवेश की योजना बन सकती है. स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है. स्नेहीजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी. व्यापार में अनुकूल वातावरण रहेगा. आय में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा. बाहर जाकर खाना-पीना टालें.

कर्क- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज का दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा. तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे. परिजन, स्नेहीजन एवं मित्रों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी. उपहार मिलेंगे. प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे. शुभ समाचार मिलेंगे. जीवनसाथी संग संबंध अच्छे बने रहेंगे. वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी. प्रेम जीवन में प्रिय पात्र के साथ समय व्यतीत करके मन को खुशी मिलेगी.

इसे भी पढ़े...  पेट्रोल-डीजल पर 'खतरे की घंटी….ग्लोबल मार्केट में मची खलबली, क्या आज बढ़ गए दाम? देखें ताजा लिस्ट

सिंह- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों के लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आज मन भावनाओं से व्यथित रहेगा, ऐसे में आप उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम ना ही करें, इसका ख्याल रखें. किसी भी नए व्यक्ति से बातचीत करते समय आप विशेष ध्यान रखें. वाणी में सावधानी बरतें. विदेश से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. कानूनी बातों का निर्णय सोच समझकर करें. प्रेम जीवन में अपने प्रिय की बातों को भी विशेष महत्व दें.

कन्या- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा. विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा. धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है. मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं. प्रियजनों के साथ मुलाकात आनंददायी रहेगी. व्यापार में आय वृद्धि होने की संभावना है. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. दांपत्यजीवन में सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे. ऑफिस के काम से यात्रा का आयोजन हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है. फिर भी लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है.

तुला- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज आपका मन किसी बात को लेकर चिंता में रहेगा. शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य बना रहेगा. नौकरी में अधिकारी आपसे अप्रसन्न रहेंगे. संतान के मतभेद हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद सुधार होगा. उच्च अधिकारी की कृपादृष्टि आपको लाभ देगी. सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे. आरोग्य अच्छा रहेगा. शाम परिजनों के साथ गुजरेगी.

इसे भी पढ़े...  मिडिल ईस्ट युद्ध का साइड इफेक्ट: रसोई गैस 60 महंगी, जानें अब आपके शहर में क्या है सिलेंडर का नया रेट?

वृश्चिक- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थकान और आलस्य का अनुभव करेंगे, इससे उत्साह की कमी रहेगी. इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को मिलेगा. किसी काम के पूरा नहीं होने से परेशानी हो सकती है. उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा. संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को आज स्थगित रखना ही लाभदायक रहेगा. विवाद से बचने के लिए मौन का सहारा लें.

धनु- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज आपको कोई भी नया काम शुरू नहीं करने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है. कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं. ऑपरेशन जैसे बड़े मामलों को आज टाल दें. आज आप काफी चिंतित रहेंगे. अचानक ही पुरानी बीमारी आपको फिर सता सकती है. खर्च में वृद्धि होगी. वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक है.

मकर- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. सगे-सम्बंधियों के साथ दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा. आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने का आनंद ले पाएंगे. सुखी दांपत्यजीवन गुजार सकेंगे. आपके व्यापार में वृद्धि हो सकेगी. आर्थिक लाभ तथा मान- सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रियजनों के साथ मिलकर किसी प्रवास का आनंद उठाएंगे. हालांकि आपको काम की चिंता रहेगी.

कुंभ- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. काम में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है. आज आपको यश और कीर्ति मिलेगी. परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे. नौकरी और व्यापार में सहयोगियों का साथ मिलेगा. ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे. खर्च बढ़ेगा. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार आएगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप मेडिटेशन और एक्सरसाइज पर ध्यान लगाएंगे.

इसे भी पढ़े...  UPSC रिजल्ट में 301वीं रैंक पर दो उम्मीदवार, किस ‘आकांक्षा सिंह’ का हुआ सिलेक्शन? सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

मीन- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज का दिन अच्छा गुजरेगा. कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी. मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. दोस्तों या रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है. घर में सुख और शांति बनी रहेगी. दोपहर के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है. इस समय स्वभाव में क्रोध अधिक रह सकता है. मन तथा वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है. विरोधियों पर जीत हासिल होगी. अधूरे काम पूरे होंगे.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button