CHHATTISGARHरायपुर संभाग

CG Weather Update: मार्च की शुरुआत में बढ़ी गर्मी, रायपुर में पारा 37°C पार

खबर को शेयर करें

CG Weather Update: मुताबिक छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। आमतौर पर अप्रैल में महसूस होने वाली गर्मी इस बार मार्च के पहले सप्ताह में ही महसूस होने लगी है। सुबह के समय भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है, जिससे मौसम के मिजाज में बदलाव साफ नजर आ रहा है।

राजधानी रायपुर इस समय प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और रायपुर में पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में नमी कम होने के कारण मौसम फिलहाल स्थिर है, जिसकी वजह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

अगर प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जगदलपुर में पारा 35.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजनांदगांव में तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सरगुजा संभाग के अधिकतर जिलों में फिलहाल तापमान अपेक्षाकृत स्थिर बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार CG Weather Update में मार्च के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी देखने को मिल रही है। यदि तापमान बढ़ने का यही क्रम जारी रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा तेज हो सकती है। ऐसे में लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़े...  Raipur: आरंग धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी, वजन बढ़ाने धान को पानी से भिगोया

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button