CHHATTISGARHरायपुर संभाग

CG News: स्लीपर कोच यात्रियों को बड़ी राहत, अब ट्रेन में मिलेगी चादर और तकिया सुविधा

खबर को शेयर करें

छत्तीसगढ़ : के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी जल्द बेडरोल की सुविधा मिलने जा रही है। रायपुर रेलवे मंडल ने 6 अप्रैल से इस सुविधा को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए दुर्ग से संचालित होने वाली 10 प्रमुख ट्रेनों के लिए पांच साल का टेंडर जारी किया गया है।

पहले चरण में इन ट्रेनों से शुरुआत

इस नई व्यवस्था की शुरुआत पहले चरण में दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से की जाएगी। 10 अप्रैल तक दुर्ग से चलने वाली सभी निर्धारित ट्रेनों में यह सुविधा लागू कर दी जाएगी। इससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को खासा आराम मिलने की उम्मीद है।

क्या मिलेगा और कितना देना होगा शुल्क

स्लीपर कोच में बेडरोल लेने के लिए यात्रियों को अलग से शुल्क देना होगा। इसके लिए 70 रुपये तय किए गए हैं। इस पैकेज में यात्रियों को 2 चादर, 1 तकिया और 1 तकिया कवर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक हो सके।

अब तक नहीं थी यह सुविधा

अब तक स्लीपर कोच में बेडरोल की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे खासकर लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी होती थी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस नई पहल से यात्रियों की यात्रा अनुभव में सुधार होगा और उन्हें अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

कैसे मिलेगा बेडरोल, क्या होगी प्रक्रिया

बेडरोल वितरण के लिए नियुक्त एजेंसी यात्रियों का पीएनआर नंबर और बर्थ नंबर दर्ज करने के बाद ही सामान उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा बेडरोल के स्टोरेज के लिए रेलवे द्वारा ठेका एजेंसी को हर ट्रेन में दो बर्थ दिए जाएंगे। एजेंसी ने इसके लिए एस-4 या एस-3 कोच की मांग रखी है, जहां से यह सेवा संचालित की जाएगी।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button