CHHATTISGARHरायपुर संभाग

CG News: छत्तीसगढ़ में बन रहा देश का पहला वाइल्डलाइफ रेल कॉरिडोर, वन्य प्राणियों को मिलेगी सुरक्षा

खबर को शेयर करें

CG News: छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध प्राकृतिक विरासत और घने जंगलों के लिए जाना जाता है। इन्हीं वनों में हाथी समेत कई वन्य प्राणी निवास करते हैं। वन्य जीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य में खरसिया से पेंड्रा रोड तक वाइल्डलाइफ रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है।

यह रेल लाइन Kharsia–धरमजयगढ़–उरगा–कुसमुंडा–गेवरारोड होते हुए Pendra Road तक जाती है और घने जंगलों से होकर गुजरती है। रेल ट्रैक पार करते समय वन्य प्राणियों के साथ दुर्घटनाएं होती रही हैं। इन्हें रोकने के लिए अंडरपास और ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं।

धरमजयगढ़ क्षेत्र में तीन ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण पूरा कर उन्हें वन्य प्राणियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। वन विभाग के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में इस क्षेत्र में किसी भी वन्य प्राणी के घायल होने की घटना सामने नहीं आई है, जो बड़ी राहत मानी जा रही है।

यह देश का पहला वाइल्डलाइफ रेल कॉरिडोर बताया जा रहा है। पूरे रूट पर कुल 35 संरचनाएं—21 अंडरपास और 14 ओवरब्रिज—निर्मित की जा रही हैं। यह कॉरिडोर खरसिया, धरमजयगढ़, कोरबा, कटघोरा और मरवाही वन मंडलों से होकर गुजरेगा।

करीब 2500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट का निर्माण केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। अलग-अलग चरणों में कई हिस्सों का काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य प्रगति पर है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button