CHHATTISGARHरायपुर संभाग

CG Holi 2026: रायपुर में 3000 जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी

खबर को शेयर करें

CG Holi 2026 : छत्तीसगढ़ में उत्साह चरम पर है। कहीं फाग गीतों की गूंज सुनाई दे रही है तो कहीं लोग रंगों के इस पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक हर वर्ग में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में भी होली को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। हालांकि, हर साल कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं।

ड्रोन से होगी निगरानी, 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

CG Holi 2026 के दौरान रायपुर शहर की सुरक्षा को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई है। शहर को तीन हिस्सों में बांटा गया है ताकि निगरानी आसान हो सके। सड़कों पर लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी और ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। इससे पुलिस को हर गतिविधि की पल-पल जानकारी मिलेगी। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, किसी भी हुड़दंग या विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच जाएगी।

3000 जवान तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर

होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 3000 जवान तैनात रहेंगे। अवैध नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की 150 सदस्यीय टीम सिविल ड्रेस में सक्रिय रहेगी। ड्रिंक एंड ड्राइव और दोपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े...  स्व सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर, खेती-किराना और महुआ व्यापार से बनीं आत्मनिर्भर

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button