देश दुनियामध्यप्रदेश

बड़ी खबर : खनन माफियाओं पर आयकर का शिकंजा, महाकौशल में एक साथ कई ठिकानों पर रेड से मचा हड़कंप

खबर को शेयर करें

MP News: महाकौशल-विंध्य अंचल में आयकर विभाग ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है. जबलपुर, सतना और कटनी में माइनिंग कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं. इस कार्रवाई के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

भोपाल से पहुंची इनकम टैक्‍स की टीम

जबलपुर में माइनिंग कारोबारी राजीव चड्ढा के सिविल लाइन स्थित घर पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है. भोपाल से पहुंची इनकम टैक्स टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है. इसके साथ ही माइनिंग कारोबारी नितिन शर्मा के रसल चौक स्थित घर पर भी आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई की गई है. टीम मौके पर मौजूद रहकर दस्तावेजों की जांच कर रही है. कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़े...  UPSC रिजल्ट में 301वीं रैंक पर दो उम्मीदवार, किस ‘आकांक्षा सिंह’ का हुआ सिलेक्शन? सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button