CHHATTISGARH

बस्तर में गांजा तस्करी पर बड़ा वार, 54 किलो माल जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

खबर को शेयर करें

जगदलपुर : में बस्तर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गोयल धर्मशाला में ठहरे आरोपियों पर दबिश देकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 54 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 26 लाख 97 हजार रुपए आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, अलग-अलग राज्यों के आरोपी गिरफ्तार
बोधघाट थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मौके से राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के आरोपी पकड़े गए। गिरफ्तार लोगों में बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास, देशराज कुशवाहा, पंकज उपरेती, राम सिंह और दुबराज कश्यप शामिल हैं।

ओडिशा से बस्तर तक सप्लाई, फिर देशभर में फैलता था नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि सुकमा का एक आरोपी इस पूरे नेटवर्क में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लाकर पहले जगदलपुर में सप्लाई किया जाता था, जिसके बाद यहां से इसे अन्य राज्यों में भेजा जाता था।

संगठित तरीके से चल रहा था तस्करी का खेल
यह गिरोह सुनियोजित ढंग से काम कर रहा था। अलग-अलग राज्यों के सदस्य मिलकर सप्लाई चैन को संभालते थे, जिससे गांजा आसानी से एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाया जा सके।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य जुड़े लोगों की तलाश जारी है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button