CHHATTISGARH

Bird Flu In Bilaspur: बिलासपुर में बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, 22 हजार से ज्यादा पक्षियों को किया गया नष्ट, रायगढ़ में भी अलर्ट

खबर को शेयर करें

Bird Flu In Bilaspur: बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है. 2 दिन पहले बिलासपुर की सरकारी पोल्ट्री फार्म में मुर्गे-मुर्गियों को बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद बिलासपुर-रायगढ़ और दूसरे जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. बिलासपुर में सभी तरह के मुर्गे मुर्गियां और पालतू पक्षियों को नष्ट करने का दौर जारी है. राज्य और जिला स्तर से आई टीम बिलासपुर में कुक्कुट परियोजना परिक्षेत्र के आसपास एक किलोमीटर के रेंज में आने वाले सभी पालतू पक्षियों को खत्म करने का काम कर रही है.

जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक लगभग 22 हजार पक्षियों को मार दिया गया है. 25000 के करीब एंड भी नष्ट किए गए हैं. जिनसे इंसानों को बर्ड फ्लू होने का खतरा था.
इसके साथ ही पक्षियों का चारा भी नष्ट किया गया है.

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा, अलर्ट मोड पर प्रशासन
बिलासपुर के सभी चिकन सेंटर और पक्षियों की बिक्री की दुकानों को बंद कर दिया गया है। इसका असर पूरे शहर में दिख रहा है। चिकन और तीतर समेत अन्य दुकान बंद है जिसका असर होटल रेस्टोरेंट और आम लोगों के जीवन पर भी पढ़ रहा है। मुर्गी मुर्गियों से बनने वाले बिरयानी और स्पेशल सब्जियां लोगों की थाली से दूर है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है जिस क्षेत्र पर बर्ड फ्लू फैला है…वहां को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है वहां से आने जाने पर प्रतिबंध है। इसके अलावा बिलासपुर के कानन पेंडारी जू को भी बंद कर दिया गया है। कुल मिलाकर जहां पक्षियों की गतिविधियां है वह सारे संस्थान बंद और प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिए गए हैं.

17 मार्च को मामला आया सामने
बिलासपुर के कोनी स्थित जिस सरकारी पोल्ट्री फार्म से मुर्गे और मुर्गियों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है, वहां से कई जिलों को सरकारी मुर्गियों की सप्लाई की गई है. यहां 17 मार्च से मुर्गियों के संक्रमण से मरने का दौर शुरू हो गया था, इसके बावजूद कई जिलों में 349 यूनिट मुर्गी अलग-अलग जिलों में भेजे गए हैं.

बिलासपुर के कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में पिछले पांच दिनों के भीतर करीब 5 हजार मुर्गे-मुर्गियों की मौत हुई थी. इसके बाद सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे. जहां जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई. जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से रायगढ़ जिले में भी चूजों की सप्लाई होती है. इसी वजह से प्रशासन ने एहतियातन जिले में अलर्ट जारी कर दिया है.

रायगढ़ में भी अलर्ट जारी
बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद रायगढ़ में जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. पशु चिकित्सा विभाग और प्रशासन ने जिलेभर में मुर्गी दुकानों और पोल्ट्री फार्म पर निगरानी शुरू कर दी है
अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि यदि कहीं भी मुर्गे या मुर्गियों की असामान्य मौत होती है तो इसकी तत्काल सूचना प्रशासन को दी जाए. पशु चिकित्सा विभाग के फील्ड स्टाफ की तरफ से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मुर्गे-मुर्गियों की दुकानों और पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया जा रहा है. दुकानदारों और पोल्ट्री संचालकों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति की जानकारी तुरंत देने के निर्देश दिए गए हैं.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button