CHHATTISGARHरायगढ़ संभाग

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

खबर को शेयर करें

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे Operation Aaghat के तहत 12 मार्च 2026 को कोतवाली और कोतरारोड थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग कार्रवाइयाँ की गईं। इस अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध शराब के व्यापार को खत्म करना और आम लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

पहली कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की एक्टिवा (CG 13 BD 9337) में दो युवक अवैध शराब लेकर स्टेशन की ओर कालीबाड़ी की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कालीबाड़ी मस्जिद के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लोचन निषाद (23) और कमलेश महिष (23) निवासी ग्राम धनागर बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से 34 पाव देशी प्लेन शराब और 20 पाव अंग्रेजी शराब, कुल लगभग 9.720 बल्क लीटर शराब बरामद हुई। साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही होंडा एक्टिवा भी जब्त कर ली गई।

दूसरी कार्रवाई में कोतरारोड थाना पुलिस ने ग्राम कलमी में छापेमारी कर रोहित कुमार सतनामी (40) के घर से करीब 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं तीसरी कार्रवाई के दौरान लिटाईपाली तिराहा पर पैदल शराब ले जाते हुए नंदू रात्रे (36) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से करीब 6 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि Operation Aaghat के तहत अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

इसे भी पढ़े...  CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button