मध्यप्रदेश

सीहोर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक महीने में 40 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

खबर को शेयर करें

MP News: सीहोर में गुरुवार को कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सड़क हादसों को कम करने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले एक महीने के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं.

ब्लैक स्पॉट्स पर जारी रहेगा सुधार कार्य

कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर लगातार सुधार कार्य जारी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का हर महीने विश्लेषण कर रिपोर्ट समिति के सामने पेश की जाए, ताकि दुर्घटनाओं के कारणों को समझकर समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें. अधिकारियों ने बताया कि जिले में ब्लैक स्पॉट्स की संख्या पहले 9 थी, जो अब घटकर 7 रह गई है.

ओवर स्पीडिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

ओवर स्पीडिंग को लेकर भी बैठक में गंभीरता से चर्चा हुई. कलेक्टर ने हाईवे के टोल प्लाजा के आसपास स्पीड रडार गन से निगरानी बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई के साथ जरूरत पड़ने पर लाइसेंस निलंबन के प्रस्ताव भेजने को कहा गया.

अतिक्रमण हटाने और जागरूकता अभियान पर जोर

बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए. इसके अलावा लोगों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया.

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान एसपी सोनाक्षी सक्सेना, जिला वन मंडल अधिकारी अर्चना पटेल, ईपीडब्ल्यूडी के बीएल अहिरवार, आरटीओ रीतेश तिवारी, एमपीआरडीसी के एसडीओ संजीव जैन और यातायात प्रभारी बृजमोहन धाकड़ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button