CHHATTISGARH

Balrampur: बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती, पुलिस ने दो लोगों की किया गिरफ्तार, 2 करोड़ का अफीम भी जब्त

खबर को शेयर करें

Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 2 करोड़ रुपए का अफीम जब्त किया है. हालांकि जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे दोनों गांव के ही रहने वाले हैं. बताई जा रही है कि इन्हीं की जमीन में तस्करों ने अफीम की खेती की हुई थी हालांकि पुलिस की टीम तस्करों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड में जाकर सर्च ऑपरेशन चल रही है.

बलरामपुर जिले में दो जगहों पर अफीम की खेती
बलरामपुर जिले में दो अलग-अलग जगह पर अफीम की खेती का पिछले दिनों खुलासा हुआ था उसके बाद पुलिस ने सबसे पहले कुसमी थाना इलाके के त्रिपुरी गांव में अफीम की खेती के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था और अब पुलिस ने करौधा थाना इलाके के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया है कि 12 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुर्रीपानी खजूरी में सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया के द्वारा खेत में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती की जा रही है.

दो आरोपी गिरफ्तार
इस पर अनुविभागीय अधिकारी कुसमी, थाना प्रभारी कुसमी के द्वारा एसएफएल, प्रशासन एवं अन्य संयुक्त टीमों को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचकर अवैध अफीम का खेती होना पाया गया. आरोपी सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया खेत में लगे फसल का देखरेख करते दिखे जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे. जिन्हें पुलिस स्टॉफ के द्वारा घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा गया.

इसे भी पढ़े...  रसोई गैस की कालाबाजारी : राजधानी के आउटर के होटल रेस्टोरेंट में छापा, 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त

2 करोड़ का अफीम भी जब्त
अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती का अवैध मादक पदार्थ पहचान पंचनामा तैयार कर अफीम को जड़, तना, पत्ती, फूल एवं फल सहित उखाड़ कर विधिवत बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया, इसके बाद उसका तौल कराया गया जो 1883.76 किलोग्राम हुआ. जिसकी कीमत करीब दो करोड़ है. मामले में में एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही जारी है।मामले में फाइनेंसियल गतिविधियों की जांच भी की जा रही है.

अफीम की फसल लगाने के दोनों मामलों में विधिवत विवेचना कार्यवाही हेतु पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं, साथ ही साथ तत्संबंध में पुलिस, प्रशासन एवं फॉरेस्ट विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा पूरे जिले में (विशेष कर सरहदी क्षेत्रों में) सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, चेकिंग के दौरान ऐसी कोई भी गतिविधियां आपराधिक कृत्य करना पाए जाने पर संबंधित आरोपियो के विरूद्ध विधि अनुसार कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी, बलरामपुर पुलिस प्रशासन द्वारा इस संबंध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही.

कलेक्टर ने दी जानकारी
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के खेती के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में कोरंधा थाना के खजुरी पंचायत के तुर्रीपानी गांव में अवैध अफीम की खेती पर प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई. कलेक्टर कटारा ने बताया कि मुखबीर से अफीम की खेती की सूचना प्राप्त होन पर राजस्व, पुलिस, वन विभाग और पंचायत की टीम मौके पर पहुंची. टीम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण करने पर जांच के दौरान अफीम की खेती होना पाया गया, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत सभी एजेंसियों को सम्मिलित करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार्यवाही की गई.

इसे भी पढ़े...  इस दिन से हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरूआत, यहां देखें क्या है इसकी सही तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

कलेक्टर कटारा ने बताया कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में जंगलों के बीच 1.47 एकड़ के रकबे पर छोटे-छोटे खेतों में अफीम की खेती की जा रही थी, जो झारखण्ड सीमा से लगा हुआ है. जहां बाहरी व्यक्तियों द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button