आंगनबाड़ी भर्ती 2026: केवल महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जानें कैसे करें आवेदन और क्या है लास्ट डेट

छत्तीसगढ़ : में आंगनबाड़ी में नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। CG Anganwadi Bharti 2026 के तहत अंबिकापुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भर्ती एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा, अंबिकापुर-2 के अंतर्गत की जा रही है।
परियोजना अधिकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पोड़ीकला के आंगनबाड़ी केंद्र पोड़ीकला-02 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को 27 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/
पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अंबिकापुर-2 तथा जनपद पंचायत अंबिकापुर के सूचना पटल पर भी पूरी जानकारी देख सकते हैं।
CG Anganwadi Bharti 2026 ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर माना जा रहा है। आंगनबाड़ी सहायिका का कार्य बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होता है। इसलिए पात्र महिलाएं समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं।





