देश दुनिया

Aakhri Sawal Release Today: आज रिलीज होगी संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’, सामने आएंगे इतिहास के अनसुने राज

खबर को शेयर करें

Untold Secrets Of History: फिल्म ‘धुरंधर’ में जलवा बिखेरने के बाद एक बार फिर संजय दत्त सिनेमाघरों में दहाड़ने वाले हैं. काफी लंबे इंतजार के बाद भारतीय इतिहास को दर्शाती संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ 15 मई 2026 को थिएटरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर और टीजर को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ क्यों खास है?

यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें न सिर्फ एक्शन, ड्रामा और मनोरंजन देखने को मिलेगा, बल्कि यह भारतीय इतिहास के उन सवालों को उजागर करती है, जिन्हें आज तक किसी दूसरी फिल्म ने दिखाने का साहस नहीं किया. अगर आप भी इंडियन पॉलिटिक्स में इंटरेस्ट रखते हैं और आपके मन में RSS, महात्मा गांधी की हत्या, बाबरी मस्जिद और 1975 के आपातकाल की कहानियों से जुड़े कुछ सवाल हैं, तो इस फिल्म को जरूर देखें.

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की कहानी

संजय दत्त की नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ एक ऐसी कहानी को दिखाती है, जो देश के कुछ बेहद संवेदनशील और विवादित मुद्दों पर आधारित है. इसमें महात्मा गांधी की हत्या में RSS की कथित भूमिका, बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना और आपातकाल जैसे विषयों को शामिल किया गया है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों के बीच इस पर चर्चा तेज हो गई है.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button