CHHATTISGARHदेश दुनिया

आज जारी होगी PM किसान की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों को मिलेगा लाभ

खबर को शेयर करें

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए आज बड़ा दिन है। PM Kisan 22nd Installment आज जारी होने जा रही है। प्रधानमंत्री Narendra Modi असम के Guwahati से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे किसानों को बिना किसी मध्यस्थ के सहायता मिल सके।

इससे पहले इस योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को Coimbatore में जारी की गई थी। उस समय देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला था और करीब 18,000 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किए गए थे। वहीं, अगस्त 2025 में जारी 20वीं किस्त के दौरान लगभग 9.8 करोड़ किसानों को इस योजना का फायदा मिला था, जिनमें करीब 2.4 करोड़ महिला किसान भी शामिल थीं।

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहारा देना है। इस योजना के तहत किसानों को खेती से जुड़े जरूरी खर्चों जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह किसानों की अनौपचारिक कर्ज पर निर्भरता को भी कम करने में सहायक साबित हो रही है।

पिछले कुछ वर्षों में योजना के डिजिटल सिस्टम को और मजबूत किया गया है। फरवरी 2020 में लॉन्च किया गया PM-Kisan Mobile App किसानों को खुद रजिस्ट्रेशन करने, किस्त की स्थिति देखने और ई-केवाईसी पूरा करने की सुविधा देता है।

इसे भी पढ़े...  अलसी बीज वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा विधानसभा में उठा, मंत्री ने जांच के दिए संकेत

हाल ही में 24 फरवरी 2026 को इस योजना ने अपने 7 साल पूरे किए। इस मौके पर आधिकारिक पीएम-किसान हैंडल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की। PM Kisan 22nd Installment के जारी होने से एक बार फिर करोड़ों किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button