देश दुनिया

रविवार को बाहर जाने का है प्लान? पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम, कहीं आपकी जेब पर न पड़ जाए भारी

खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: आज 21 दिसंबर, रविवार है और देशभर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं. सरकारी तेल कंपनियां हर दिन की तरह आज भी सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट अपडेट करती हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है. लगातार कुछ समय से ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है.

अगर आप आज गाड़ी में टंकी फुल कराने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट जरूर चेक कर लें. अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय करों के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. आप अपने मोबाइल से एसएमएस या तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के जरिए आसानी से अपने शहर के ताजा रेट जान सकते हैं.

क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल के रेट:

शहरकीमतबदलाव
नई दिल्ली₹94.770
कोलकाता₹105.410
मुंबई₹103.540
चेन्नई₹101.230.2
गुड़गांव₹95.36-0.06
नोएडा₹94.74-0.14
बैंगलोर₹102.920
भुवनेश्वर₹100.97-0.19
चंडीगढ़₹94.300
हैदराबाद₹107.460
जयपुर₹104.910.19
लखनऊ₹94.690
पटना₹105.41-0.06
तिरुवनंतपुरम₹107.480

क्या हैं आपके शहर के डीजल के रेट:

शहरकीमतबदलाव
नई दिल्ली₹87.670
कोलकाता₹92.020
मुंबई₹90.030
चेन्नई₹92.810.2
गुड़गांव₹87.82-0.06
नोएडा₹87.81-0.17
बैंगलोर₹90.990
भुवनेश्वर₹92.55-0.19
चंडीगढ़₹82.450
हैदराबाद₹95.700
जयपुर₹90.380.17
लखनऊ₹87.810
पटना₹91.66-0.05
तिरुवनंतपुरम₹96.480

इसे भी पढ़े...  पेट्रोल-डीजल पर 'खतरे की घंटी….ग्लोबल मार्केट में मची खलबली, क्या आज बढ़ गए दाम? देखें ताजा लिस्ट

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button