CHHATTISGARHबिलासपुर संभाग

लापरवाह प्राचार्य सहित शिक्षकों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने पांच को किया निलंबित

खबर को शेयर करें

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर आत्मानंद स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। स्कूल परिसर में गंदगी और शिक्षकों की लापरवाही के चलते कलेक्टर ने प्राचार्य, संकुल समन्वयक सहित पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर अवनीश शरण मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर आत्मानंद स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां पर आठवीं तक की कक्षाएं संचालित होती है। अंग्रेजी माध्यम में प्राइमरी और हिन्दी माध्यम में मिडिल स्कूल संचालित है।

निरीक्षण के दौरान सामने आई लापरवाही
जब कलेक्टर स्कूल पहुंचे तो वहां पर साफ-सफाई नहीं थी। जबकि कुछ शिक्षकों ने अटेंडेंस रजिस्टर में साइन किया था पर स्कूल में मौजूद नहीं थे। कलेक्टर ने इसके लिए प्राचार्य मोइत्रा को जिम्मेदार माना। वहीं संकुल समन्वयक की भी लापरवाही सामने आई। एक शिक्षक मनोज तिवारी ने एडवांस में अपनी अटेंडेंस डाल रखी थी। इस फर्जीवाड़े और लापरवाही से नाराज कलेक्टर ने पांच लोगों को निलंबित कर दिया।

निलंबित किए गए शिक्षकों के नाम

  1. एम मोइत्रा – प्राचार्य
  2. मनोज कुमार तिवारी- व्याख्याता (एल बी)
  3. उषा महानंद – व्याख्याता (एल बी)
  4. प्रदीप कुमार राठौर – व्याख्याता (एल बी)
  5. गणेश राम मिरी – संकुल समन्वयक

इसे भी पढ़े...  टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button