CHHATTISGARH

भाजपा के बड़े नेता नहीं बचा पाएंगे खुद अपनी ही सीट – भूपेश बघेल

खबर को शेयर करें

पाली। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के प्रवास पर है। यहाँ के आरक्षित सीट पाली-तानाखार विधानसभा उन्होंने एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया और कांग्रेस उम्मीदवार दुलेश्वरी सिदार के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान सीएम बघेल ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किया।

मुख्यमंत्री ने पीएम को जुमलेबाज़ करार दिया। सीएम बघेल ने दावा किया है कि इस बार के विधानसभा में भाजपा के सभी बड़े नेता निबट रहे है यानी हार रहे है। जहाँ तक कांग्रेस का सवाल है पार्टी इस बार 75 से ज्यादा सीटें जीतकर वापसी करेगी। पाली क्षेत्र में आयोजित इस चुनावी रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनमानस मौजूद रहे।

आमसभा के बाद सीएम ने मीडिया से भी चर्चा की और कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर बातचीत की। सरगुजा क्षेत्र के नेता और मौजूदा विधायक चिंतामणि महाराज के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर सीम बघेल ने कहा कि यह पुरानी बात है इससे कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान नही होगा।

इसे भी पढ़े...  Badshah Song Controversy: रैपर बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, ‘टरीरी’ सॉन्ग को लेकर विवाद के बाद FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Related Articles

Back to top button