देश दुनिया

MI vs CSK: वानखेड़े में हाईवोल्टेज टक्कर, धोनी की वापसी और रोहित पर सस्पेंस

खबर को शेयर करें

 MI vs CSK: IPL 2026 Match 33 MI vs CSK का 33वां मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा, जहां आमने सामने होंगी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स। यह हाईवोल्टेज मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां फैंस का उत्साह चरम पर है।

धोनी की संभावित वापसी से बढ़ी हलचल
चेन्नई कैंप से सबसे बड़ी चर्चा महेंद्र सिंह धोनी को लेकर है। चोट के चलते इस सीजन अब तक मैदान से दूर रहे धोनी वानखेड़े में अभ्यास करते नजर आए। नेट प्रैक्टिस में उनकी सक्रियता ने वापसी की अटकलों को और तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि वह इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में उतर सकते हैं।

रोहित शर्मा की फिटनेस पर सस्पेंस कायम
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर स्थिति साफ नहीं है। हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे रोहित ने हालिया अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया, जिससे उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। टीम प्रबंधन भी उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है।

दोनों टीमों का प्रदर्शन चिंता का विषय
इस सीजन में दोनों दिग्गज टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 6 में से केवल 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

मैच से पहले बढ़ा रोमांच, फैंस की नजरें स्टार खिलाड़ियों पर
धोनी की वापसी और रोहित की उपलब्धता को लेकर बना सस्पेंस इस मुकाबले को और रोमांचक बना रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि गुरुवार को मैदान में कौन उतरता है और कौन सी टीम जीत की राह पर लौटती है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button