देश दुनिया

गुजिया की बात हुई पुरानी! इस होली ट्राई करें Chhattisgarh की 5 फेमस डिशेज, नहीं भूल पाएंगे स्वाद

खबर को शेयर करें

होली का त्योहार करीब आते ही घरों में रंग-गुलाल के साथ पकवानों की तैयारी भी शुरू हो जाती है। खासतौर पर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक डिश इस मौके पर स्वाद और परंपरा का अनोखा संगम पेश करती हैं। अगर आप इस होली कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो ये पांच व्यंजन जरूर ट्राई करें।

सबसे पहले बात करें देहरौरी की। इसे छत्तीसगढ़ का “राइस गुलाब जामुन” भी कहा जाता है। चावल और दही से बैटर तैयार कर उसे फर्मेंट किया जाता है। फिर गोलियां बनाकर तल लिया जाता है और चाशनी या गुड़ की शक्कर में डुबोया जाता है। होली पर यह लगभग हर घर में बनती है।

दूसरी खास मिठाई है कुसली। यह गुजिया जैसी दिखती है। मैदा या आटे की परत में खोया, नारियल और ड्राई फ्रूट्स भरकर तला जाता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। वहीं अनरसा भी बेहद लोकप्रिय है। चावल के आटे और गुड़ से बनी यह नरम-मीठी डिश त्योहारों पर खास तौर पर तैयार की जाती है।

नमकीन पसंद करने वालों के लिए सलोनी बेहतरीन विकल्प है। मैदा की पतली पट्टियां तलकर बनाई जाती हैं और चाय या ठंडाई के साथ खूब पसंद की जाती हैं। इसके अलावा खाजा भी होली की शान है। मैदे से बना यह कुरकुरा और मीठा व्यंजन हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button