रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर…घने कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किल, जानें आपके शहर का आज का हाल

खबर को शेयर करें

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का डबल अटैक है. इस बीच घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 12 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.

12 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने 12 दिसंबर तक चार संभाग- सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर के अलग-अलग जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य और उत्तर की ओर से आ रही हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर बरस रहा है.

अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा
मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, बुधवार को अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पेंड्रा रोड में 8.6 डिग्री, बिलासपुर में 9.8 डिग्री, जगदलपुर में 9.1 डिग्री, दुर्ग में 9.0 डिग्री और रायपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

आज किन-किन जिलों में अलर्ट?
मौसम विभाग ने आज सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, गरियाबंद, और महासमुंद दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम (कवर्धा), और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़े...  रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

वहीं, 11 और 12 दिसंबर को प्रदेश के सुरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

बता दें कि बढ़ती ठंड के बीच मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. लोगों को बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. इसके अलावा ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अलग-अलग जिलों में नगर निगम और प्रशासन मुस्तैद है. लोगों को ठंड से बचाने और राहत देने के लिए जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button