CHHATTISGARH

बुजुर्गों के हित में साय सरकार ने लिया बड़ा फैसला, नि:शुल्‍क शारीरिक जांच के आदेश

खबर को शेयर करें

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों पर भाजपा सरकार तेजी से अमल कर रही है। पार्टी के एक और वादे को लेकर आज साय सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की तरफ से जारी यह आदेश वरिष्‍ठ नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ा हुआ है।

बता दें कि चुनावी घोषणा पत्र में किए गए तीन से ज्‍यादा वादों को सरकार अब तक पूरा कर चुकी है। इसमें 18 लाख गरीबों को पीएम आवास देने की मंजूरी कैबिनेट दे चुकी है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और धान का दो वर्ष का बकाया बोनस देने का वादा भी सरकार ने पूरा कर दिया है। अब बुजुर्गों को नि:शुल्‍क शारीरिक जांच का वादा भी सरकार ने पूरा कर दिया है।

इसे भी पढ़े...  लखपति दीदी अभियान से छत्तीसगढ़ की महिलाएं लिख रही समृद्धि की नई कहानी - मुख्यमंत्री साय

Related Articles

Back to top button