देश दुनिया

पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में बड़ा धमाका; आत्मघाती हमले में 31 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

खबर को शेयर करें

Pakistan mosque suicide bombing: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में बड़ा धमाका हो गया. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस आत्मघाती हमले में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है.

धमाके के बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित

पूरा मामला इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा का है. यहां जुमे की नमाज के दौरान अचानक हुए आत्मघाती हमले से पूरा इलाका दहल गया. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं हैं. इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित की गई है. साथ ही सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

शिया मस्जिद के गेट पर खुद को उड़ाया

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुसाइड बॉम्बर ने शिया मस्जिद के गेट पर जाकर खुद को उड़ा लिया. जिससे बड़ा धमाका हुआ. धमाके में घायल हुए लोगों का लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है.

वहीं आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान सरकार ने आतंकी घटनाएं हमारे हौसले को तोड़ नहीं सकती हैं. ये वक्त हमसब को मिलकर मजबूती के साथ देश और सुरक्षा एजेंसियों के साथ खड़ा रहने की है.

इसे भी पढ़े...  पंचांग : आज का दिन शुभ कार्यों के लिए नहीं है ठीक, जानें सुरक्षित रहने के ज्योतिषीय उपाय

3 महीने पहले भी हुआ था आत्मघाती हमला

इससे पहले करीब 3 महीन पहले भी इस्लामाबाद में इस तरह आत्मघाती हमला हुआ था. साल 2025 में 11 नवंबर को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला और सत्र न्यायालय के बाहर सुसाइड ब्लास्ट किया गया था. जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि इस आत्मघाती हमले में भारत का हाथ है. हालांकि भारत ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि ये पाकिस्तान की पुरानी फितरत है. पाकिस्तान आतंक की फैक्ट्री चलाता है और जब उसके यहां आतंकी घटनाएं होती हैं, तो भारत पर आरोप लगाता है.

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button