CHHATTISGARH

सड़क पर बिछ गई लाशें, मोटरसाइकल और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

खबर को शेयर करें

खैरागढ़। खैरागढ़ से धमधा रोड पर एक बार फिर रफ़्तार का क़हर देखने को मिला है. जहां तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

बता दें कि खैरागढ़ के बाजार अतरिया के समीपस्थ जोरातराई में मोटरसाइकल और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई. हादसे में मोटरसाइकल सवार 3 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक बाजार अतरिया की तरफ से सीमेंट खाली करके जा रही गाड़ी और धमधा की तरफ से आ रहे मोटरसाइकल CG 08 Z 3908 में सवार 2 महिला और 1 पुरुष थे. जिनकी मौत हो गई है. तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़े...  रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

Related Articles

Back to top button