CHHATTISGARHरायपुर संभाग

थाने की बैरक में शराब पार्टी पड़ी भारी, राजनांदगांव में दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

खबर को शेयर करें

राजनांदगांव :  पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना सोमनी में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों को बैरक में शराब सेवन करते पकड़े जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बैरक में शराब पीते पकड़े गए दोनों आरक्षक

मामला 25 मई 2026 की रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। थाना सोमनी परिसर स्थित बैरक में प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कोचे शराब पार्टी करते हुए पाए गए।इस घटना के सामने आते ही विभागीय स्तर पर इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया और तुरंत कार्रवाई की गई।

एसपी ने दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों प्रधान आरक्षकों के निलंबन के आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, दोनों को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से संबद्ध किया गया है।साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

पुलिस विभाग में सख्त संदेश

विभागीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस लाइन और थाना परिसरों में अनुशासन बनाए रखने को लेकर पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है।इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और इसे अनुशासन के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

TNA DESK

TNA DESK में अनुभवी पत्रकारों की टीम है जो देश दुनिया की तमाम खबरों पर पैनी नज़र बनाए रखती है और पाठकों के सामने विश्वसनीयता के साथ हर खबरों का हर पल अपडेट देती है

Related Articles

Back to top button