CHHATTISGARH

कवर्धा में गरजें सीएम योगी, कहा- अकबर के राज में हुआ भगवा का अपमान

खबर को शेयर करें

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों ने अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही एड़ी- चोटी का जोर लगा रही है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे। योगी आदित्यनाथ कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में आज प्रचार प्रसार के लिए पहुंचे थे। जहां पर मंच से उन्होंने कवर्धा विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबार पर जमकर निशाना साधा।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कवर्धा जैसी पवित्र भूमि पर अकबर जैसे व्यक्ति हैं। उसके राज में भगवा झंडा का अपमान हुआ है अगर, आज भाजपा की सरकार होती तो ऐसा नहीं होगा। ये भाजपा की लड़ाई नहीं है,ये आपके अस्तित्व की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचने से रोका है। यहां के लोगों को पीएम आवास के योजना का लाभ नहीं मिला है।

इसे भी पढ़े...  आसमान छू रहे हैं सोना-चांदी…जानें क्या अभी खरीदना सही है या करना चाहिए और इंतजार?

Related Articles

Back to top button